bijnorlucknowuttar pradeshप्रशासनराष्ट्रीयलखनऊ

कृष्ण कुमार ने संभाला बिजनौर के नए पुलिस कप्तान का कार्यभार

बिजनौर पहुंचने पर नवागत एसपी को गारद ने दी सलामी

बिजनौर, संवाददाता। वर्ष 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी कृष्ण कुमार ने शनिवार को जनपद बिजनौर के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। शनिवार को बिजनौर पहुंचने पर रिजर्व पुलिस लाइन स्थित गेस्ट हाउस में नवागत एसपी कृष्ण कुमार को गारद ने सलामी दी। इस दौरान एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह, एएसपी देहात प्रकाश कुमार और एएसपी पूर्वी एके श्रीवास्तव समेत जिले के सभी क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।
वर्ष 2018 बैच के आईपीएस कृष्ण कुमार को तेजतर्रार और निर्णय लेने की क्षमता रखने वाले अधिकारी के तौर पर देखा जाता है। वह सही को सही और गलत को गलत कहने वाले अधिकारियों में अपनी पहचान रखते हैं। ऐसे में बिजनौर जैसे बड़े और संवेदनशील जिले में उनकी तैनाती को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
नए पुलिस कप्तान के सामने जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, लंबित मामलों के निस्तारण और पुलिसिंग में जनता का भरोसा कायम रखने की बड़ी चुनौती होगी। हाल के दिनों में जिले में अपराध और कानून-व्यवस्था से जुड़े कई मामले सामने आए हैं। ऐसे में नए कप्तान की कार्यशैली और प्राथमिकताओं पर पुलिस महकमे के साथ आम लोगों की भी नजर रहेगी।

Related Articles

Back to top button