bijnorlucknowuttar pradeshप्रशासनराष्ट्रीयलखनऊ

रावली तटबंध धंसने की सूचना पर पहुंचे चीफ इंजीनियर

चीफ इंजीनियर केएम कंसल और एसई संजीव कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

बिजनौर, संवाददाता। रावली तटबंध के धंसने की सूचना मिलने के बाद शनिवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर केएम कंसल और एसई संजीव कुमार ने रावली तटबंध का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने तटबंध की स्थिति देखी और धंसाव वाले स्थान का बारीकी से जायजा लिया।
शनिवार को रावली तटबंध पर पहुंचे चीफ इंजीनियर केएम कंसल ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने तटबंध पर हुए धंसाव और आसपास गंगा के पानी के बहाव की स्थिति देखी। उन्होंने मौके पर मौजूद सिंचाई विभाग के अधिकारियों से तटबंध की मौजूदा स्थिति और अब तक किए गए बचाव कार्यों की जानकारी ली। अधिकारियों ने तटबंध की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए।
चीफ इंजीनियर और एसई ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तटबंध की सुरक्षा को लेकर जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही गंगा के जलस्तर और तेज बहाव पर लगातार नजर रखने को कहा गया। अधिकारियों के निरीक्षण के बाद विभागीय टीम ने तटबंध की सुरक्षा को लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

रावली तटबंध पूरी तरह सुरक्षित है। गंगा में पानी बढ़ने से तटबंध पूरी सेटल हो गया है। तटबंध पानी का प्रेशर बढ़ाने पर मजबूत हो गया है। पहले तटबंध देखने पर अच्छा दिख रहा था अब मजबूत और सुरक्षित हो गया है।
-केएम कंसल, चीफ इंजीनियर

Related Articles

Back to top button