lakimpur khirilucknowuttar pradeshराष्ट्रीयलखनऊ

बाढ़ प्रभावित जसनगर-जीतपुरवा पहुंचे एडीएम, ग्रामीणों का जाना हाल

लखीमपुर खीरी। निघासन तहसील में शारदा नदी के बढ़ते जलस्तर से कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। शनिवार को एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने बाढ़ प्रभावित ग्राम जसनगर व जीतपुरवा का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। मौके पर NDRF की टीम ग्रामीणों को ब्रीफ करती दिखी, SSB, राजस्व व पुलिस टीमें मुस्तैद रहीं।एडीएम ने निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों तक तत्काल राहत सामग्री, भोजन, स्वच्छ पेयजल और दवाएं पहुंचाई जाएं। उन्होंने कहा कि बाढ़ चौकियों को सक्रिय रखा जाए और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल रेस्क्यू किया जाए।

Related Articles

Back to top button