lakimpur khirilucknowuttar pradeshराष्ट्रीयलखनऊ
थाना दिवस पर महिला फरियादी ने डी एम को सुनाई पीड़ा
त्वरित कार्रवाई का आश्वासन
लखीमपुर खीरी। थाना फरधान में आयोजित समाधान दिवस के दौरान एक महिला फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंची। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने महिला की शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए प्रार्थना पत्र का अवलोकन किया और संबंधित थानाध्यक्ष निराला तिवारी को तत्काल जांच कर न्यायोचित कार्रवाई के निर्देश दिए।डीएम ने कहा कि थाना समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जनता को थाने पर ही न्याय दिलाना है। राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर विवादों का निस्तारण करे।




