bareillyuttar pradeshराष्ट्रीय

दानिश अख्तर के समर्थन में शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारी तेज

प्रभारी संजीव कुमार सक्सेना और प्रमोद विष्ट ने नरेंद्र सिंह सोलंकी व श्वेतांक अस्थाना से की मुलाकात

बरेली। बरेली-मुरादाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी प्रत्याशी दानिश अख्तर के समर्थन में मतदाता बनाने और शिक्षकों से संपर्क अभियान को गति दी जा रही है। इसी क्रम में सपा नेता एवं चुनाव प्रभारी संजीव कुमार सक्सेना ने बुधवार को नरेंद्र सिंह सोलंकी और श्वेतांक अस्थाना से मुलाकात की।
संजीव कुमार सक्सेना ने बताया कि दानिश अख्तर के पक्ष में अधिक से अधिक शिक्षकों के वोट बनवाने के लिए संबंधित लोगों को चुनावी फॉर्म उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक एमएलसी चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को पूरी गंभीरता से जुटना होगा।
प्रमोद विष्ट ने कहा कि शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह सक्रिय है। पात्र शिक्षकों के वोट बनवाने के साथ ही उनसे लगातार संपर्क किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक शिक्षक मतदाता सूची में शामिल हों और पार्टी प्रत्याशी दानिश अख्तर को मजबूत समर्थन मिले।”
सैयद हैदर अली ने कहा, “शिक्षकों के बीच दानिश अख्तर को लेकर सकारात्मक माहौल है। पार्टी कार्यकर्ता लगातार संपर्क कर रहे हैं और चुनाव की तैयारियों को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है।”रफ़ी, मोहसिन,आशीष सक्सेना, रवि सक्सेना के निवास पर जाकर क्षेत्र के शिक्षक साथियों के वोट बनवाने की अपील की, इस दौरान राशिद, रचित शर्मा मौजूद रहे।
सपा नेताओं ने शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर मतदाता बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने और पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में अधिक से अधिक शिक्षकों से संपर्क करने पर जोर दिया।

Related Articles

Back to top button