bijnorCrimeuttar pradeshराष्ट्रीय

खर्च के लिए पैसे नहीं मिले तो युवक ने नई बाइक में लगाई आग

बिजनौर के गांव खेड़की में नानी के यहां रहता है युवक

-सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर पाया काबू
-घटना के बाद युवक मौके से हुआ फरार

बिजनौर, संवाददाता। कोतवाली शहर क्षेत्र के खेड़की गांव में मंगलवार दोपहर खर्च के लिए पैसे नहीं मिलने से नाराज एक युवक ने अपनी नई बाइक में आग लगा दी। आग लगते ही बाइक धू-धूकर जलने लगी। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गया। परिजनांे के मुताबिक बाइक 10 दिन पूर्व खरीदी गई थी।
किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव भनेड़ा निवासी शाहिद पुत्र दिलशाद पिछले कुछ समय से अपनी नानी के यहां खेड़की गांव में रह रहा था। मंगलवार को करीब सवा तीन बजे उसने परिजनों से रोजाना खर्च के पैसे मांगे। पैसे नहीं मिलने पर वह नाराज हो गया। इसके बाद शाहिद अपनी बाइक लेकर गांव से कुछ दूर स्थित एक कॉलोनी में पहुंचा। आरोप है कि वहां उसने बाइक में आग लगा दी। देखते ही देखते बाइक आग की लपटों से घिर गई। बाइक को जलता देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। बताया जा रहा है कि बाइक करीब 10 दिन पहले ही खरीदी गई थी। बाइक में आग लगाने के बाद शाहिद मौके से फरार हो गया।
शहर कोतवाल अवनीत मान का कहना है कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button