Ghaziabaduttar pradeshराजनीतिराष्ट्रीय

संगठन सृजन अभियान के तहत मोरटा में कार्यक्रम आयोजित

पार्टी को भूत स्तर तक मजबूत बनाने पर दिया जोर

गाजियाबाद। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को मजबूती देने के उद्देश्य से ग्राम मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र के मोरटा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनीत त्यागी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक अशोक तंवर मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कर्मठ कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अन्य पदाधिकारी के साथ मंथन किया। साथ ही उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सकारात्मक सुझाव भी मांगे। श्री तंवर ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर आगे भी ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उन्होंने बताया कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देना संगठन आत्मक ढांचे को मजबूत करना और जनता से सीधा संवाद बढ़ाना है जिससे जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं में अधिक सक्रियता लाई जाए सके।

Related Articles

Back to top button