GhaziabadHapuruttar pradeshराष्ट्रीय

अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की महिला इकाई ने आयोजित किया तीज सम्मेलन

स्वतंत्रता दिवस समारोह भी मनाया

आयोजित हुई प्रतियोगिता में मराठी ग्रुप (विदांशी ग्रुप) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

हापुड़I अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की महिला इकाई द्वारा ग्रैंड ऑर्किड हॉल में भव्य तीज सम्मेलन एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा, कौशल, मेहनत, आपसी तालमेल और देशप्रेम की भावना का ऐसा अद्भुत प्रदर्शन किया कि उपस्थित सभी दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
कार्यक्रम की विशेषता रही कि महिलाओं ने देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक संदेशों को नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया। प्रत्येक प्रस्तुति में महिलाओं की कई दिनों की मेहनत, रचनात्मकता और शानदार टीमवर्क स्पष्ट दिखाई दिया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान
मराठी ग्रुप (विदांशी ग्रुप) ने प्राप्त किया।
द्वितीय स्थान राजस्थानी ग्रुप (स्मृति ग्रुप) का रहा।
हरियाणवी ग्रुप (उमा जी) रहा तृतीय।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा स्वादिष्ट पकवानों का आनंद लिया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की जिला अध्यक्ष रेखा जैन ने कहा कि महिला इकाई समय-समय पर सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यों का आयोजन करती रहती है। यह भव्य कार्यक्रम जनपद की महिलाओं की मेहनत, लगन, प्रतिभा और आपसी सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आज की महिला घर संभालने के साथ-साथ शिक्षा, व्यवसाय, कला, खेल, प्रशासन और देशसेवा सहित हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है।
कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने में जिला अध्यक्ष रेखा जैन, महामंत्री नीलम अग्रवाल, वरिष्ठ मंत्री प्रगति जैन, उपाध्यक्ष मोनिका गोयल, सह-कोषाध्यक्ष कनिका अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कंचन अग्रवाल सहित महासम्मेलन की समस्त महिला पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button