सीएम योगी के निर्देशन में डीएम एवं कप्तान द्वारा कांवड़ियों पर की गई पुष्प वर्षा
हापुड़ ~रविवार को सावन माह के पावन अवसर पर “बोल बम” के जयकारों के साथ जनपद हापुड़ से गुजर रहे कांवड़ियों पर डीएम एवं कप्तान द्वारा हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
बृजघाट गंगा एवं छपकोली शिव मंदिर पर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के द्वारा हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा के दौरान कांवड़ियों ने लगाए योगी आदित्यनाथ व बोल बम के जयकारे।
डीएम कविता मीणा ने कांवड़ियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह आस्था और अनुशासन का पर्व है। प्रशासन की ओर से कांवड़ियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। डीएम व कप्तान के द्वारा पुष्प वर्षा के दौरान बृजघाट गंगा एवं छपकोली शिव मंदिर “हर हर महादेव” और “बोल बम” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कांवड़ियों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की।
कप्तान कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कांवड़ियों का अभिनंदन करते हुए कहा गया कि आस्था के इस पर्व में शिवभक्तों का सैकड़ों किलोमीटर पैदल चल कर कावंड़ लाना शिव भक्ति का प्रतीक है।




