

गाजियाबाद। योगी सरकार द्वारा चलाए जा रहे उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत मुरादनगर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में गाजियाबाद और एनसीआर की 8 कंपनियों ने 410 अभ्यार्थियों का साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार के बाद 84 अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता और ट्रेड के अनुसार कंपनियों द्वारा चयनित किया गया। सभी चयनित अभ्यार्थियों ने रोजगार मिलने पर उत्तर प्रदेश सरकार और गाजियाबाद जिला प्रशासन का आभार जताया।



