bareillyuttar pradeshराष्ट्रीय

सपा नेताओं ने जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव का मनाया जन्मदिन

बरेली। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव का जन्मदिन पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं और उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम में सपा नेताओं संजीव कुमार सक्सेना, प्रमोद विष्ट और हैदर अली समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने शुभलेश यादव को बधाई देते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में एकजुट होकर जुटने का आह्वान किया।
इस दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की एकजुटता बेहद जरूरी है। जन्मदिन के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल नजर आया।

Related Articles

Back to top button