bareillyuttar pradeshराष्ट्रीय
मनोहर सिंह पटेल ने मनाया जिला अध्यक्ष का जन्मदिन
बरेली। समाजवादी पार्टी के मीरगंज विधानसभा प्रभारी मनोहर सिंह पटेल ने पार्टी के जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर उन्होंने जिला अध्यक्ष को फूलमाला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
मनोहर सिंह पटेल ने कहा कि जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव के नेतृत्व में संगठन को लगातार मजबूती मिल रही है। कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करना चाहिए।
इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।




