श्रावण मास में आयोजित हुआ तृतीय विशाल भंडारा
श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
बरेली। पावन श्रावण मास के शुभ अवसर पर नैना मेंशन बारात घर, बदायूं रोड के सामने तृतीय विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के बाद कन्याओं को प्रसाद ग्रहण कराया गया, जिसके उपरांत भंडारा प्रारंभ हुआ।
विशिष्ट अतिथि संजीव कुमार सक्सेना ने साथियों के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और कन्याओं को प्रसाद ग्रहण कराया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारा शुरू किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को बेल के पौधों का वितरण भी किया गया।
भंडारे का आयोजन राजीव सक्सेना, श्रेष्ठ सक्सेना, अभिषेक नाथ, पंकज शर्मा, अभिषेक सक्सेना, उमेश माथुर, राहुल राजपूत एडवोकेट, विशाल, धर्मेंद्र सक्सेना, नीतू, श्वेतांक बाजपेई, सुमित चौहान और धीरज कुमार आदि ने किया।
कार्यक्रम में आलोक प्रधान एडवोकेट, श्याम दीप एडवोकेट, रविंद्र श्रीवास्तव, अजय सक्सेना, सचिन बटलर, अमित सक्सेना, मिट्ठू, आदित्य हरि और रवि सक्सेना समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।




