bijnoruttar pradeshराष्ट्रीय

वीडियो वायरलः यातायात पुलिसकर्मी ने की युवक से अभद्रता

युवक को धक्का देकर बाइक से उतारने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

नगर पालिका के सामने का बताया जा रहा वायरल वीडियो

बिजनौर, संवाददाता। शहर कोतवाली के नगर पालिका के सामने एक युवक के साथ यातायात पुलिसकर्मी द्वारा कथित रूप से अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि यातायात पुलिसकर्मी ने युवक के साथ अभद्रता करने के साथ ही उसे धक्का भी दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मंगलवार को सोशल मीडिया पर नौ सेकेंड का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिससे नगर पालिका के सामने का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक बुलेट पर बैठने की कोशिश कर रहा है। इस दौरान एक यातायात पुलिसकर्मी उसके पास आता है और उससे कुछ कहता है। इसके बाद यातायात पुलिसकर्मी युवक को गुस्से में धक्का देकर उतारता है और उसकी बुलेट को हटाकर दूसरे तरफ ले जाता दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद यातायात पुलिसकर्मी के व्यवहार को लेकर सवाल उठने लगे।

युवक ने गलत जगह बुलेट खड़ी की थी। जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था। युवक को हटाकर बुलेट को दूसरी जगह खड़ा किया गया है। दोनों पक्षों से बात हो गई है। कोई इश्यू नहीं है।
-गौतम राय, आईपीएस यातायात एसपी

Related Articles

Back to top button