Ghaziabaduttar pradeshराष्ट्रीय

मेदांता का गाजियाबाद सिद्धार्थ विहार में बड़ा दांव

165.82 करोड़ में ली जमीन, बनेगा 350 से ज्यादा बेड वाला अस्पताल

गाजियाबाद। मेदांता ब्रांड के नाम से देश के कई शहरों में अस्पताल चलाने वाली ग्लोबल हेल्थ ने दिल्ली-एनसीआर में अपना दायरा बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। कंपनी को गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार योजना में 10,560.36 वर्ग मीटर जमीन का अलॉट हुई है। इसके लिए कंपनी करीब 165.82 करोड़ रुपये चुकाएगी। इस जमीन पर 350 से ज्यादा बेड वाला अस्पताल तैयार करने की योजना है।कंपनी का इरादा इस प्रस्तावित अस्पताल के जरिए इस बाजार में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करना है। सिद्धार्थ विहार की लोकेशन को रणनीतिक नजर से अहम माना गया है। गाजियाबाद का यह हिस्सा तेजी से विकसित हो रहा है। यहां कंपनी को एक बड़े पैमाने की इंटीग्रेटेड हेल्थकेयर फैसिलिटी खड़ी करने का मौका मिल रहा है। इस नए अस्पताल की एक और खास भूमिका होगी। यह मेदांता के पहले से चल रहे नोएडा अस्पताल के साथ मिलकर काम करेगा और उसकी ताकत को और बढ़ाएगा। इससे पूर्वी और मध्य दिल्ली-एनसीआर के मरीजों के साथ-साथ मेरठ और सहारनपुर जैसे आसपास के इलाकों के लोगों के लिए टर्शियरी और क्वाटर्नरी केयर तक पहुंच आसान होगी। सीधे शब्दों में कहें तो टर्शियरी और क्वाटर्नरी केयर का मतलब है गंभीर और बेहद पेचीदा बीमारियों का एडवांस इलाज, जिसके लिए खास डॉक्टरों और बड़ी मशीनों की जरूरत होती है। ऐसे इलाज के लिए अब इन इलाकों के लोगों को दूर भटकना नहीं पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button