lakimpur khiriswasthayराष्ट्रीय

पीएम मोदी के जन्मदिन पर खीरी में सेवा की मिसाल

रक्तदान और फल वितरण कर दीर्घायु की कामना

लखीमपुर-खीरी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को जनपद खीरी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सेवा और समर्पण के विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता के नेतृत्व एवं स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, लखीमपुर खीरी के समन्वय से मेडिकल कॉलेज व संबद्ध जिला चिकित्सालय मोतीपुर (ओयल) में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी नीरज वर्मा, सदर विधायक योगेश वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, महामंत्री आशु मिश्रा और युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विकास शुक्ला ने शिरकत की। अतिथियों ने सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, CMS व अन्य अधिकारियों के साथ अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं को फल वितरित कर नवजात शिशुओं व माताओं के स्वस्थ जीवन की कामना की और प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की।

विधायक और युवाओं ने किया रक्तदान

सेवा संकल्प अभियान के तहत लगे विशाल रक्तदान शिविर में सदर विधायक योगेश वर्मा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विकास शुक्ला सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज को सकारात्मक संदेश दिया।

SSB मजरा फार्म में जवानों की हौसलाअफजाई

दूसरी ओर सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल (SSB) मजरा फार्म में भी विशेष रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रमोद वर्मा व डॉ. प्रमोद रावत ने कमांडेंट के साथ शिविर का जायजा लिया और रक्तदान कर रहे जवानों की हौसलाअफजाई की। इसी दौरान अधिकारियों ने वहां आयोजित विश्वकर्मा पूजा में भी शिरकत की।

क्या बोले अतिथि

नीरज वर्मा (जिला प्रभारी, भाजपा अवध क्षेत्र) – “प्रधानमंत्री जी का पूरा जीवन देश सेवा को समर्पित है। खीरी में जिस उत्साह से रक्तदान और सेवा कार्य हुए, वह उनके ‘सेवा परमो धर्म:’ मंत्र को चरितार्थ करता है।”

योगेश वर्मा (सदर विधायक) – “रक्तदान महादान है। प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर रक्तदान कर हमने संदेश दिया है कि निस्वार्थ सेवा ही सच्ची राष्ट्रभक्ति है।”

Related Articles

Back to top button