aasthaetavauttar pradeshराष्ट्रीय

पक्का तालाब परिसर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ

बलराम पूर्णिमा महामहोत्सव एवं झूलन उत्सव

इटावा। ब्रह्म मध्य गौड़ीय संप्रदाय, श्री श्री गौर निताई परिवार के तत्वावधान में पक्का तालाब परिसर में बलराम पूर्णिमा महामहोत्सव एवं झूलन उत्सव का विश्राम दिवस अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का संयोजन सनातन धर्म प्रचारक पं. मनु पुत्र दास के सानिध्य में हुआ।इस पावन अवसर पर त्रिदंडी स्वामी ॐ विष्णु पाद श्री श्रीमद् भक्ति गौरव केशव गोस्वामी जी महाराज (हरे कृष्णमिशन चैरिटेबल ट्रस्ट) और तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी महाराज के दिव्य आशीर्वाद से धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला आयोजित की गई।अभिषेक और संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु कार्यक्रम का शुभारंभ अपराह्न 4:00 बजे भगवान के भव्य महाभिषेक के साथ हुआ, जिसमें पवित्र द्रव्यों और पंचामृत से ठाकुर जी का अभिषेक कराया गया। इसके उपरांत शाम 5:00 बजे से आयोजित ‘दिव्य हरिनाम संकीर्तन’ और सत्संग में श्रद्धालुओं ने भाव-विभोर होकर नृत्य किया और भगवान के भजनों का आनंद लिया।आरती के बाद हुआ महाप्रसाद का वितरणसायंकाल 6:00 बजे दिव्य संध्या आरती उतारी गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय भक्तों ने हिस्सा लिया। झूलन उत्सव के विश्राम और भगवान बलराम के जन्मोत्सव की खुशी में श्रद्धालुओं ने दिनभर उपवास भी रखा। रात्रि 8:00 बजे महाप्रसाद वितरण के साथ इस भव्य धार्मिक आयोजन का विश्राम हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान पक्का तालाब परिसर ‘हरे कृष्णा’ और ‘जय बलराम’ के जयकारों से गुंजायमान रहा।

Related Articles

Back to top button