etavauttar pradeshराष्ट्रीय

आजादी का अमृत ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को व पुरस्कार वितरित किये

इटावा। आजादी का अमृत ज्ञान प्रतियोगिता के सफल छात्र-छात्राओं को स्टार प्रेस एंड कम्प्यूटर इंस्टिट्यूट कटरा सेवा कली बजरिया तिराहा पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता रहे, विशिष्ट अतिथि जिला कोषाध्यक्ष रंजीत सिंह कुशवाह, जिला प्रवक्ता इक़रार अहमद, जिलाउपाध्यक्ष लल्लू वारसी, हाज़ी मुईनुद्दीन गुड्डू रहे।
अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, आत्मविश्वास और प्रतियोगी भावना को बढ़ावा देती हैं।

इस अवसर पर बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार वितरित किए गए। आयोजकों ने प्रतियोगिता में शामिल सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

स्टार प्रेस एंड कम्प्यूटर इंस्टिट्यूट के पदाधिकारियों ने अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि भविष्य में भी विद्यार्थियों के ज्ञान एवं प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button