bijnoruttar pradeshराजनीतिराष्ट्रीय

सपा कार्यालय में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान

बिजनौर। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार, 5 सितंबर को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में शिक्षकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने की, जबकि संचालन शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष मास्टर लईक अहमद ने किया।

कार्यक्रम में शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। दिल्ली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हाजी मोहम्मद दानिश अख्तर ने शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज उठाने की बात कही।

जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं। वे विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ संस्कार, अनुशासन, नैतिकता और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी शिक्षा और शिक्षकों के सम्मान की पक्षधर रही है। शिक्षकों की समस्याओं का समाधान और बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है।

हाजी मोहम्मद दानिश अख्तर ने कहा कि शिक्षक समाज के मार्गदर्शक हैं। उनकी समस्याओं का समाधान और गरिमा की रक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए। इस दौरान शिक्षकों ने सम्मान समारोह के आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर राशिद हुसैन, जाकिर हुसैन, सतपाल सिंह, सुहेल बकर, हेमंत प्रधान, सरफराज अंसारी, तरुण लांबा, सुरेंद्र बाल्मीकि, संजय पाल, शमीम अब्बास नकवी, अब्दुल वहाब, बहार अखलाक, पप्पू अहमद, खिजर खान सहित दर्जनों शिक्षक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button