bareillyuttar pradeshराजनीतिराष्ट्रीय

सपा ने घोषित की 65 सदस्यीय जिला नई टीम

बरेली। समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देते हुए 65 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी है। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के अनुमोदन के बाद नई टीम की घोषणा की। कार्यकारिणी में युवा और अनुभवी कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का दावा किया गया है।
नई कार्यकारिणी में 14 उपाध्यक्ष, एक जिला महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, 29 सचिव और 19 कार्यकारिणी सदस्य शामिल किए गए हैं।
कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही कुछ पुराने पार्टी कार्यकर्ताओं की नाराजगी भी सामने आई है। उन्होंने पीडीए को अपेक्षित प्रतिनिधित्व नहीं मिलने का सवाल उठाया है। हालांकि जिलाध्यक्ष ने सभी वर्गों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलने का दावा किया है।
नई टीम में चौधरी बिजेंद्र सिंह, बृजेन्द्र पटेल, जितेन्द्र मुण्डे सोनकर, प्रमोद सिंह बिष्ट, हसनैन खां, पीयूष वर्मा, योगेश सिंह, प्रमोद यादव एडवोकेट, रईस मियां अब्बासी, तनवीरउल इस्लाम और संजीव यादव दन्नु समेत 14 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। राजकुमार पाल को जिला महासचिव और अशोक यादव को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य विधानसभा क्षेत्र से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना है। आने वाले दिनों में नई टीम के पदाधिकारियों को क्षेत्रवार जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। विशेष अनुमति मिलने पर कुछ अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी संगठन में जिम्मेदारी दी जा सकती है।

Related Articles

Back to top button