

गाजियाबाद। नगर निगम मुख्यालय पर आयोजित संभव दिवस में अधिकारियों के साथ जनसुनवाई की। इस दौरान 37 संदर्भ प्राप्त हुए जिनमें सिविल से 16, संपत्ति से 2, स्वास्थ्य से 1, जल-कल से 7, अतिक्रमण से 4, हॉर्टिकल्चर से 2 और प्रकाश विभाग से संबंधित 3, कर से 1 और बीओटी से सबंधित 1 संदर्भ प्राप्त हुआ। इनपर निगम नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने संबंधित को तत्काल कार्यवाही प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। अलग-अगल क्षेत्र के निवासियों ने नगर निगम पहुंचकर क्षेत्र की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। साथ ही सुझाव भी विभागों को दिए। संभव दिवस में नगर आयुक्त ने मौके पर टीम भेज कर भी समस्या का निस्तारण करवाया। इस मौके पर नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।



