Ghaziabaduttar pradeshप्रशासनराष्ट्रीय

प्रकाश विभाग के अधिकारियों के साथ महापौर ने की बैठक

गाजियाबाद। शहर में प्रकाश व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। इसे लेकर महापौर सुनीता दयाल सख्त दिखाई दे रही हैं। इसी क्रम में उन्होंने शहर के सिटी जोन, कविनगर जोन व विजय नगर जोन को लेकर आज सहायक अभियंता स्वपनिल जैन, लाईट इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार व मनोज कुमार के साथ बैठक की। महापौर ने सभी से वार्ता की ओर ज़ोन का हाल भी जाना, सभी वार्डो की स्थिति जानी, महापौर ने सभी बातें जान कर बैठक में निर्देश दिए कि वार्डो की लाईन बन्द है तो आपको पता होना चाहिए। महापौर ने कहा, वार्डो में जाने की जरूरत है सभी पार्षदों से संपर्क कर वार्डो की सभी लाइटों ठीक कराई जाएं। साथ ही लाइट की आवश्यकता है तो वह भी लगाई जाए। इसके अलावा किसी भी शहरवासी द्वारा शिकायत प्राप्त होने पर भी कार्य कराया जाए। महापौर ने कहां की आगामी त्योहारों पर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त बनी रहनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button