Ghaziabaduttar pradeshप्रशासन

दूधेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का डीसीपी ने लिया जायजा

गाजियाबाद (आप अभीतक) । सावन माह में उमड़ रही शिवभक्तों की भारी भीड़ और कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है। इसी क्रम में डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने एसीपी कोतवाली अमित सक्सेना तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सचिन बालियान के साथ प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर पहुंचकर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और दर्शन व्यवस्था पूरी तरह सुचारु, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रहनी चाहिए। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा पूरे मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और यातायात संचालन पर निरंतर पैनी निगरानी रखी जाए। पुलिस प्रशासन श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सहज एवं शांतिपूर्ण वातावरण में दर्शन कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button