Ghaziabad

जमीनी राजनीति की मजबूत पहचान बने अंकुश अरोड़ा

विकास और जनहित के मुद्दों पर बेबाक आवाज, आमजन के भरोसे पर खरे उतर रहे नामित पार्षद

गाजियाबाद (आप अभीतक)। गाजियाबाद नगर निगम के नामित पार्षद अंकुश अरोड़ा अपनी बेबाक कार्यशैली, निर्भीक नेतृत्व और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता के कारण लगातार अलग पहचान बना रहे हैं। विकास कार्यों से जुड़े मुद्दे हों या आमजन की समस्याएं, अंकुश अरोड़ा उन्हें गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों और उच्च स्तर तक प्रभावी ढंग से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
भाजपा के युवा नेताओं में अंकुश अरोड़ा उन चुनिंदा जनप्रतिनिधियों में शामिल हैं, जिन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत जमीनी स्तर से की और आज भी उसी कार्यशैली को अपनी सबसे बड़ी ताकत मानते हैं। क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क, लोगों के बीच सक्रिय उपस्थिति और समस्याओं के त्वरित समाधान के प्रयासों ने उन्हें जनता के बीच एक भरोसेमंद जनप्रतिनिधि के रूप में स्थापित किया है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि वास्तविक राजनीति वही है, जो जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख में सहभागी बने। अंकुश अरोड़ा की सक्रियता और सहज उपलब्धता इसी सोच को मजबूती देती है। यही कारण है कि क्षेत्र के लोग उन्हें केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि अपने विश्वास और उम्मीदों का साथी मानते हैं। जनहित और विकास को प्राथमिकता देने वाली उनकी कार्यशैली ने उन्हें नगर निगम की राजनीति में एक सक्रिय, प्रभावशाली और जनआकांक्षाओं से जुड़े युवा चेहरे के रूप में स्थापित किया है।

Related Articles

Back to top button