दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े हुए अभिषेक गर्ग
गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रविन्द्र यादव की भाभी जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। निधन की सूचना पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं गाजियाबाद शहर विधानसभा से संभावित प्रत्याशी अभिषेक गर्ग उनके आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
अभिषेक गर्ग ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि इस कठिन और पीड़ादायक समय में वह पूरी तरह परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभिषेक गर्ग की पहचान केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है। वह लंबे समय से लोगों के सुख-दुःख में सहभागी बनते आए हैं। यही संवेदनशीलता और आत्मीय व्यवहार उन्हें आमजन के बीच अलग पहचान दिलाता है तथा सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत करने में उनकी भूमिका को रेखांकित करता है। आत्मीय व्यवहार उन्हें आमजन के बीच अलग पहचान दिलाता है तथा सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत करने में उनकी भूमिका को रेखांकित करता है।




