योगी बोले-हनुमान भक्त बाबर की औलादों को जवाब देंगे
नितिन नवीन ने सीएम की तारीफ की, कहा- यूपी को उत्तम प्रदेश बनाया
मेरठ। सोमवार मुख्यमंत्री योगी अदित्यानाथ मेरठ पहुंचे जहां उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, योगी ने सोमवार को कहा- सपा और कांग्रेस ने प्रदेश को परिवारवाद और जातिवाद की बीमारी दी है। सपा को सनातन से बैर है। राम का नाम लेने से उन्हें उतनी ही चिढ़ होती थी, जितनी बाबर को थी। इसलिए आपको ही सब तय करना है। बाबर के अनुयायियों का जवाब केवल बजरंगबली ही दे सकते हैं। हनुमान भक्त ही ये काम कर सकते हैं। योगी ने कहा- जो लोग आपकी विरासत को कोसते हैं, सनातन को कोसते हैं। इन लोगों ने कांवड़ यात्रा पर रोक लगाई थी। हमने कहा था कि कांवड़ यात्रा को कोई रोक नहीं सकता है। कांवड़ यात्रा चलेगी, धूमधाम के साथ चलेगी। आपको मालूम है कि मैं स्वयं आता हूं। कांवड़ यात्रा में भाग लेता हूं। पुष्प वर्षा भी करता हूं। ये सनातन के प्रतीक हैं। अब कोई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रोक नहीं लगा सकता। कोई अब कट्टा और बंदूक की राजनीति यहां नहीं कर सकता। योगी ने कहा- सपा, बसपा, कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने देश को परिवारवाद-जातिवाद की बीमारी दी। बीमारी देने के बाद सत्ता उनके लिए शोषण और परिवारवाद को बढ़ाने का जरिया बन गई। देखा-देखी यह बीमारी आगे बढ़ती गई। फिर यह होने लग गया कि ह्यसाहब, मेरा क्या? मेरा क्या?ह्ण राजनीति में यह विषय महत्वपूर्ण हो गया। अब आने वाली पीढ़ी आपको कोसेगी नहीं। आपके सामने मेट्रो और एक्सप्रेसवे बने हैं। अगर कोई पूछे कि आपको क्या मिला, तो कहना कि जो 500 साल में कोई नहीं कर पाया, वह मोदी और योगी के नेतृत्व में अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनाकर किया गया। हमें पहचान मिली, हमें राम मिले। यही हमारी पहचान है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें में कर्फ्यू लगा रहता था हमारी सरकार ने 9.50 लाख युवाओं को रोजगार दिया है। ये भी किसी के बच्चे होंगे। आज युवाओं को रोजगार मिल रहा है। माफिया की कमर तोड़ी गई है, इसकी वजह से बड़े-बड़े रोजगार के अवसर आ रहे हैं।
नितिन नवीन ने की सीएम की तारीफ
इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सीएम योगी की तारीफ की। उन्होंने कहा- पहले यूपी में दंगे होते थे। अब कानून का राज है। पहले पहचान का संकट था, युवाओं से भेदभाव होता था, बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। अब विकास यूपी की पहचान बन गया है। सीएम योगी ने यूपी को उत्तम प्रदेश बना दिया है। बता दें कि 2 दिन के पश्चिमी यूपी के दौरे पर मेरठ पहुंचे नितिन नवीन सुभारती यूनिवर्सिटी में शक्ति केंद्र संयोजकों और मंडल अध्यक्षों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा- योगी ने यूपी की तस्वीर बदलने का काम किया। जब उनके काम को लेकर आप लोग जनता के बीच जाएंगे तो विरोधी भी आपसे नजर नहीं मिला पाएंगे। इससे पहले राष्टÑीय अध्यक्ष पर मेरठ में टोल प्लाजा और सुभारती यूनिवर्सिटी के पास नितिन नवीन पर बुलडोजर से 5 क्विंटल फूल बरसाए गए और 2 क्रेन से माला पहनाकर स्वागत किया गया।
क्या बोले प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी
नितिन नवीन के कार्यक्रम में सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यूपी में यह दूसरा दौरा है। इससे पहले वे लखनऊ आए थे और अब मेरठ पहुंचे हैं। पंकज चौधरी ने कहा कि नितिन नवीन ने पहले ही कहा था कि जब भी वे यूपी आएंगे, शक्ति केंद्रों के संयोजकों से जरूर मिलेंगे। इसी को देखते हुए पश्चिमी यूपी के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।




