bareillyuttar pradeshप्रशासनराष्ट्रीय

डीडीपुरम में सपा नेताओं का धरना, निर्माण कार्यों की समीक्षा की मांग

पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने भी लिया हिस्सा

बरेली। डीडीपुरम में सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रविवार को धरना-प्रदर्शन किया। सपा नेता मोंटी शुक्ला के नेतृत्व में हुए धरने में पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन भी शामिल हुईं। प्रदर्शनकारियों ने निर्माण कार्यों को अव्यवस्थित बताते हुए पूरे प्रोजेक्ट की समीक्षा और गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की।
मयंक शुक्ला ने कहा कि क्षेत्र में सड़क की चौड़ाई कम किए जाने, फुटपाथ निर्माण और सड़क के स्वरूप में बदलाव से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उनका कहना था कि व्यावसायिक क्षेत्र में निर्माण कार्यों के कारण आमजन और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि विकास कार्य जनता की सुविधा के लिए होने चाहिए। योजनाओं के क्रियान्वयन में स्थानीय लोगों की समस्याओं और यातायात व्यवस्था का ध्यान रखा जाना जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
धरने में शामिल सपा नेताओं ने निर्माण कार्यों में लापरवाही मिलने पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अशोक शुक्ला सीए, राजेश मलिक और तेजपाल सिंह ने भी निर्माण कार्यों से आमजन एवं कारोबारियों को हो रही परेशानियों का मुद्दा उठाया।
धरने में अनुज गंगवार, भुवनेश यादव, विक्रांत सिंह पाल, दीपक यादव, समयुन खान, अभिषेक यादव, किशन यादव, मुशाहिद खान, सैयद नाजिश उस्मानी, शानू मेवाती, हेमा बत्तरा, मोहसिन खान, ऐना खान, अमन यादव, अभिषेक रॉय, रवि कुमार गौतम, आदित्य कश्यप, मुजाहिद खान, जावेद मलिक गद्दी, महेश यादव, अरुण यादव, मोहित प्रजापति, अनिकेत सिंह, अनुज उपाध्याय, रोहित प्रजापति, इस्राफील राशमी, अकरम, ओमवीर यादव, हरवीर बॉबी, संगीता कौशल, धर्मेश, राशिद, केशव मिश्रा मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button