Ghaziabaduttar pradeshराजनीतिराष्ट्रीय

2047 में भाजपा तो रहेगी 2017 वाला प्रदर्शन: मोहसिन रजा

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री रहे मोहसिन राजा को हाल ही में राज्य के अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा रोमाना सिद्दीकी को अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य बनाया गया है। इस मौके पर आप अभीतक की टीम ने मोहसिन रजा और रूमाना सिद्दीकी को उनके लखनऊ स्थित आवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं अर्पित की। आप अभीतक के मुख्य संपादक इमरान खान से बातचीत के दौरान मोहसिन रजा ने अल्पसंख्यकों समेत कई मुद्दों को लेकर बात की। उन्होंने सर्वप्रथम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। पूर्व मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी पिछले 25 सालों से लगातार देश की सेवा कर रहे हैं। सिर्फ भारत, पूरी दुनिया के वह लोकप्रिय नेता हैं। प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर शुरू किए गए सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य लोगों की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी मुख्य धारा से जोड़ा जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार देश और उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी का विजन 2027 पूरा देश देखेगा। 2047 भारत के लिए स्वर्णिम युग होगा जब हम आजादी के 100 वर्ष मना रहे होंगे। मोहसिन राजा ने कहा कि देश शिखर पर पहुंच चुका है और 2047 में फिर से सोने की चिड़िया बनेगा।

अल्पसंख्यकों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध

मोहसिन रजा ने कहा कि उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग की प्राथमिकता है कि सभी अल्पसंख्यकों को न्याय मिलना चाहिए। अगर किसी भी जनपद में किसी अल्पसंख्यक को कोई परेशानी है तो उसके समाधान, केंद्र या प्रदेश सरकार की योजनाओं को उनका लाभ दिलाने के लिए विभाग प्रतिबद्ध है। मोहसिन रजा ने कहा कि खासतौर से मदरसों में शिक्षा का स्तर और चैरिटी या सरकार द्वारा संरक्षित कार्यों की प्रोग्रेस अल्पसंख्यक विभाग कार्य विभाग की प्राथमिकताओं में है। अध्यक्ष ने कहा कि अल्पसंख्यकों से जुड़े जो लंबित मामले हैं उनके निपटारे के लिए भी विभाग की ओर से जोर दिया जा रहा है।

2027 में भाजपा बनाएगी सरकार

मोहसिन रजा ने कहा कि भाजपा जन सेवा कर रही है। योगी आदित्यनाथ प्रदेश को आगे ले जाने का कार्य कर रहे हैं और उन्हें जनता का प्यार भी मिल रहा है। अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि 2027 में भाजपा फिर से 2017 का प्रदर्शन दोहराएगी।

Related Articles

Back to top button