झज्जर। जिला मुख्यालय के अंतिम छोर पर बसे वीरों की देवभूमि धरौली में मां-मातृभूमि सेवा समिति द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, झज्जर के सहयोग से शहीद लांस नायक हवा सिंह लांबा राजकीय माध्यमिक विद्यालय, धरौली में 11वां विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर 1965 भारत-पाक युद्ध के विशिष्ट सेवा मेडल विजेता शहीद लांस नायक हवा सिंह लांबा जी, 4 ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट को समर्पित था।
सिविल हॉस्पिटल झज्जर की ब्लड बैंक टीम के सहयोग से संपन्न हुए शिविर में श्रीमती नीलम सहित 86 युवाओं ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
समिति के अध्यक्ष युद्धवीर सिंह लांबा ने बताया कि शिविर में नितेश भोरिया, कोसली ने 46वीं बार, भिंडावास के डॉ. सोनू ने 34वीं बार, रिंकू लांबा व मास्टर धर्मवीर नाहरवाल ने 24वीं बार और चेयरमैन सुखबीर जाखड़ ने 23वीं बार रक्तदान किया।
कार्यक्रम में 26 बार रक्तदाता अश्वनी मल्हान गिरधरपुर मुख्य अतिथि, 19 बार रक्तदाता समाजसेवी प्रमोद जांगड़ा जहाजगढ़ विशेष अतिथि-1 और पवन जाखड़ साल्हावास विशेष अतिथि-2 के रूप में शामिल हुए। अध्यक्षता 30 बार रक्तदान कर चुके डॉ. संदीप गुलिया, जहांगीरपुर ने की।
शिविर को सफल बनाने में धर्मेंद्र यादव, प्रवीण यादव, मास्टर रोहित यादव, सतीश यादव, सागर यादव, मास्टर संदीप, दीपक सौलंकी, पवन कुमार, हरबीर मल्हान, सुखबीर जाखड़, सोनू कुमार, एडवोकेट राकेश लांबा व संजय टेंट हाउस ने सहयोग दिया। वहीं पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ समाजसेवी मंजीत सिंह द्वारा पहले 60 रक्तदाताओं को इंडोर प्लांट भेंट किए गए।




