bareillyuttar pradeshराजनीतिराष्ट्रीय

उमराह पर रवाना हो रहे परिवार से मिले आजाद समाज पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष अच्छन अंसारी

फूल-मालाएं पहनाकर दीं मुबारकबाद, सुखद यात्रा की कामना

बरेली। आजाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष, बरेली मंडल प्रभारी तथा 125 कैंट विधानसभा प्रभारी/प्रत्याशी अच्छन अंसारी एडवोकेट ने गुरुवार को 120 भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र के जिला पंचायत वार्ड नंबर 56 के ग्राम भंडसर पहुंचकर उमराह के लिए रवाना हो रहे परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार के सदस्यों को फूल-मालाएं पहनाकर मुबारकबाद दी और उमराह यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।
अच्छन अंसारी ग्राम भंडसर निवासी डॉक्टर तौफीक अंसारी के पिता और दादी मदीना शरीफ के उमराह के लिए रवाना होने की जानकारी पर उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिवार से मुलाकात कर यात्रा की शुभकामनाएं दीं और सकुशल वापसी की कामना की। इस दौरान स्थानीय लोग एवं समर्थक भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button