bareillyuttar pradeshराजनीतिराष्ट्रीय

हेमराज वर्मा के बरेली आगमन पर सपा नेता मनोहर सिंह पटेल ने किया स्वागत

बरेली। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा के बरेली आगमन पर मीरगंज विधानसभा प्रभारी एवं सपा नेता मनोहर सिंह पटेल ने साथियों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान पटेल ने हेमराज वर्मा को फूल-मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया।
मुलाकात के दौरान पार्टी संगठन और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई। मनोहर सिंह पटेल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रियता बढ़ाने पर जोर देना चाहिए।
हेमराज वर्मा के स्वागत के दौरान सपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button