डिजिटल मंच पर महिलाओं के सपनों को मिली नई उड़ान
GLAMOURRÉ Season 1 ने रचा समावेशी सौंदर्य प्रतियोगिता का नया इतिहास

गाजियाबाद ( सुशील कुमार शर्मा) : बदलते भारत में महिलाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने की दिशा में एक नई पहल के रूप में GLAMOURRÉ Season 1 ने अपनी सफल यात्रा पूरी कर ली है। पिछले दिनों मुंबई में डिजिटली इस आयोजन को आयोजित किया गया। यह केवल एक ब्यूटी पेजेंट नहीं, बल्कि महिलाओं को समान अवसर प्रदान करने और समाज में स्थापित पारंपरिक सोच को चुनौती देने वाला एक अभिनव मंच बनकर उभरा है।
GLAMOURRÉ Group की पहल के रूप में शुरू किए गए GLAMOURRÉ Pageant की परिकल्पना आकर्षित प्रताप शाही और विदुषी यादव ने की। इसका उद्देश्य शुरू से ही स्पष्ट रहा—देश के हर कोने में रहने वाली महिलाओं को ऐसा राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना, जहाँ उनकी पहचान उनके आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रतिभा से हो, न कि उनकी ऊँचाई, वजन, वैवाहिक स्थिति या भौगोलिक सीमाओं से।
गौरतलब है कि विदुषी यादव गाजियाबाद उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं और अब अब अपने अभिनेता व फिल्म निर्माता पिता रवि यादव के साथ मुंबई में रहती हैं। विदुषी मिस इंडिया 1st रनरअप (वूमन ऑफ डिग्निटी) खिताब जीत चुकी हैं।
पूरी तरह डिजिटल माध्यम से आयोजित इस प्रतियोगिता ने Digital India की सोच को साकार करते हुए हजारों किलोमीटर की दूरियों को कुछ क्लिकों में बदल दिया। महानगरों, छोटे शहरों और दूरदराज़ के क्षेत्रों से महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मात्र दो महीनों में 500 से अधिक आवेदन प्राप्त होना इस बात का प्रमाण है कि देश की महिलाएँ ऐसे समावेशी मंच की लंबे समय से प्रतीक्षा कर रही थीं।GLAMOURRÉ Season 1 में GLAMOURRÉ Miss India और GLAMOURRÉ Ms Elite India दो श्रेणियों के माध्यम से विभिन्न आयु वर्ग और जीवन के अलग-अलग चरणों की महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर दिया गया।
GLAMOURRÉ Miss India 2026 की विजेता केरल की आयरीन जेरिश रहीं, जबकि प्रथम रनर-अप छत्तीसगढ़ की टिकेश्वरी साहू और द्वितीय रनर-अप राजस्थान की पूर्णिमा गहलोत रहीं।
GLAMOURRÉ Ms Elite India 2026 का खिताब उत्तर प्रदेश की ज़ेबा कोसर ने अपने नाम किया। प्रथम रनर-अप हैदराबाद की टीना पुरामेला तथा द्वितीय रनर-अप पंजाब की वनीता गोयल रहीं।मुख्य विजेताओं के अतिरिक्त प्रतियोगिता में विभिन्न विशेष उपाधियाँ भी प्रदान की गईं। GLAMOURRÉ Miss Ramp Walk का खिताब अनाहिता पध्य, GLAMOURRÉ Miss Beautiful Smile का सम्मान भवानी बेनजारापु, GLAMOURRÉ Miss Kindness Queen का खिताब नम्रता गुडिमानी, Abrra Miss Beautiful Hair & Skin का सम्मान किरणमयी सदांगी तथा GLAMOURRÉ Miss Multimedia का खिताब रोशनी नायर को प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल (ज्यूरी) में GLAMOURRÉ के संस्थापक आकर्षित प्रताप शाही, प्रसिद्ध मॉडल मोहित सोनकर तथा Miss Universe Himachal Pradesh अनुष्का दत्ता शामिल रहीं। इन सभी ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का निष्पक्ष मूल्यांकन कर प्रतियोगिता की गरिमा को और ऊँचाई प्रदान की।
प्रतियोगिता के मेंटर्स के रूप में प्रसिद्ध डेंटिस्ट एवं फैशन इंडस्ट्री से जुड़ी हस्ती डॉ. निदा खातिब, GLAMOURRÉ की सह-संस्थापक एवं प्रतिभागियों की ओवरऑल कोच विदुषी यादव, तथा प्रसिद्ध मॉडल करिश्मा बजाज ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। उनके अनुभव और प्रेरणा ने प्रतियोगियों के आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विशेष रूप से कॉन्टेस्टेंट कोऑर्डिनेटर साक्षी पाठक तथा निकिता ने देशभर की प्रतिभागियों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया।
GLAMOURRÉ का संदेश स्पष्ट है—”जब अवसर सभी के लिए समान होते हैं, तभी सच्चे अर्थों में महिला सशक्तिकरण और समावेशी भारत का निर्माण संभव होता है।”



