रामपुरकलां में सर्राफा व्यापारी से डकैती का खुलासा
7 शातिर अंतर्राज्यीय बदमाश गिरफ्तार, लाखों का माल-हथियार और बाइक बरामद
सीतापुर। जनपद सीतापुर के थाना रामपुरकलां क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी से हुई सनसनीखेज डकैती का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर एएसपी दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और सीओ सिधौली विशाल गुप्ता के नेतृत्व में एसओजी व थाना रामपुरकलां पुलिस ने 7 शातिर अंतर्राज्यीय/अंतर्जनपदीय लुटेरों को गिरफ्तार किया है।
कैसे दिया वारदात को अंजाम
दिनांक 23.08.2026 की शाम ग्राम रसूलपुर से जाननगर के बीच सर्राफा व्यापारी रमेश निगम अपनी दुकान बंद कर घर बाबूपुरवा जा रहे थे। बदमाशों ने पहले से रैकी कर रखी थी। योजनाबद्ध तरीके से दो बाइकों से आए बदमाशों ने व्यापारी के सिर पर डंडा मारकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस संबंध में थाना रामपुरकलां पर मु.अ.सं. 146/26 दर्ज था।
बगराभारी तिराहे से दबोचे गए
दिनांक 01.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बगराभारी तिराहे के पास से सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त 1. मनीष रावत पुत्र स्व. विशम्भर – निवासी जहीरपुर, गुडम्बा, लखनऊ 2. अनूप पुत्र राजकुमार – अतरौली, गुडम्बा, लखन 3. नंदू कनौजिया उर्फ शत्रुहन – हरईपुर, बेहटा मुजावर, उन्नाव (हाल – फूलबाग कॉलोनी, लखनऊ)4. दिलशाद पुत्र राजेन्द्र – धौसपुर, कंचनपुर, धौलपुर, राजस्थान5. विशाल तिवारी पुत्र रमेश – आदिलनगर, गुडम्बा, लखन 6. पंकज पुत्र रामचन्द्र – माहनगर, महमूदाबाद, सीतापुर 7. पप्पू पुत्र नत्था – माहनगर, महमूदाबाद, सीतापुर
बरामदगी:
पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया पूरा सामान बरामद किया – 08 जोड़ी पायल सफेद धातु, 07 ताबीज चकोर, 06 ताबीज गोल, 03 लॉकेट ओम, 01 लॉकेट चांद, 163 बिछिया, 17 अंगूठी, 04 छोटे कड़े, 04 बाला, दुकान की 9 चाबियां, 2 अवैध तमंचा 315 बोर व 4 जिंदा कारतूस, वारदात में प्रयुक्त 2 डंडे और 2 मोटरसाइकिल (अपाचे और TVS स्पोर्ट)। बाइकें 207 MV एक्ट में सीज की गईं।
पुलिस ने सभी अभियुक्तों का धारा 310(2), 61(2), 317(3) BNS व 25(1-B) आर्म्स एक्ट में चालान कर न्यायालय भेज दिया है।




