Amrohauttar pradeshकैम्पसराष्ट्रीय

कला उत्सव 2026 का आयोजन

विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने 12 विधाओं में दिखाया अपना हुनर

अमरोहा। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को जनपद स्तरीय कला उत्सव-2026 का आयोजन किया गया। उत्सव का उद्देश्य माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की कलात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना रहा। इस वर्ष कला उत्सव की थीम ‘विकसित भारत की परिकल्पना’ रखी गई।

प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग करते हुए 12 विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पारंपरिक लोक संगीत, लोक नृत्य और स्वदेशी शिल्प सहित विभिन्न प्रस्तुतियों में उत्तर प्रदेश की समृद्ध लोक कला एवं संस्कृति की झलक देखने को मिली।
प्रतियोगिता में एकल शास्त्रीय गायन, समूह लोकगीत, तबला वादन, स्वर एवं ताल वाद्य, समूह शास्त्रीय वादन, एकल शास्त्रीय नृत्य, समूह लोक नृत्य, समूह लोक नाटिका, दृश्य कला और कहानी लेखन सहित विभिन्न विधाओं को शामिल किया गया।
जिला स्तर पर प्रत्येक विधा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी मंडल स्तर पर अमरोहा जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता 30 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। इसके बाद राज्य स्तरीय तथा भारत सरकार द्वारा निर्धारित समय एवं स्थान पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित होगी।

Related Articles

Back to top button