Ghaziabaduttar pradeshराष्ट्रीय

निर्माणाधीन सब रजिस्ट्रार कार्यालय के

विरोध में उतरी तहसील बार एसोसिएशन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

गाजियाबाद। तहसील बार एसोसिएशन गाजियाबाद ने जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ को ज्ञापन सौंप कर राजनगर एक्सटेंशन में निर्मित किए जा रहे सब रजिस्ट्रार कार्यालय की खामियों से अवगत कराया है। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एड. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि उक्त बिल्डिंग में कई मूलभूत सुविधाओं का अभाव है जिन पर ध्यान दिया जाना जरूरी है। अध्यक्ष ने बताया कि ना तो इस बिल्डिंग में पार्किंग की सुविधा है और यहां बारिश के दौरान भारी जल भराव की स्थिति भी बन सकती है, क्योंकि यह बिल्डिंग 6 फीट गहरे गड्ढे में बनाई जा रही है। श्री वर्मा ने आगे कहां की 8 से 10 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। इससे लोगों को परेशानी उत्पन्न होगी, क्योंकि कृषि बेनामों में तहसील स्तर पर जांच रिपोर्ट अनिवार्य होती है। इसके अलावा ना तो निर्माणाधीन कार्यालय के पास कोई एटीएम की सुविधा है और ना ही यहां ई स्टांप के लिए किसी स्टांप वेंडर की सुविधा मौजूद है। इसके अलावा प्रस्तावित बिल्डिंग को लेकर तहसील 12 एसोसिएशन ने कई सुविधाओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह कार्यालय का विभाजन करना सरकारी धन का दुरुपयोग है। उन्होंने कहा कि तहसील बार एसोसिएशन दस्तावेज लेखक संगठन और यहां कार्यरत हजारों लोग इसके विरोध में है। तहसील बार एसोसिएशन ने मांग की है कि उक्त बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए इसका समाधान किया जाए।

Related Articles

Back to top button