स्वदेशी व्यापारी महाकुंभ 3 सितंबर को व्यापार मंडल की बैठक सम्पन्न
नए व्यापारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
इटावा: आगामी 3 सितंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाले स्वदेशी व्यापारी महाकुंभ को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने जनसंपर्क अभियान चलाया इसी क्रम में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला संरक्षक गणेश प्रसाद अग्रवाल के आवास भरथना चौराहा नई मंडी बंबा की पुलिया पर जिला अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, बैठक का संचालन जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने किया।
प्रदेश मंत्री जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा 3 सितंबर को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के स्थापना दिवस पर स्वदेशी व्यापारी महाकुंभ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में आयोजित होगा।
स्वदेशी व्यापारी महाकुंभ के इस आयोजन में इटावा जनपद से भी भारी संख्या में व्यापारी शामिल होंगे।
युवा प्रदेश मंत्री पंकज कुशवाहा ने कहा इसको लेकर शहर के साथ-साथ कस्बों में भी व्यापारियों से जनसंपर्क किया जा रहा है वहीं बकेवर, लखना, इकदिल, जसवंत नगर, बसरेहर,चौबिया, भरथना, उदी मोड़ सहित अन्य कस्बों के व्यापारी शामिल होंगे।
संगठन का विस्तार करते हुए जिला अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता ने वरिष्ठ व्यापारी सर्वेश सिंह चौहान को जिला संयोजक एवं अखिलेश यादव को नगर मंत्री महिला व्यापारी अनुराधा ठाकुर को महिला जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी।
जिला संरक्षक गणेश प्रसाद अग्रवाल, जिला संरक्षक राजीव यादव, प्रदेश मंत्री जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल ,जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल , युवा प्रदेश मंत्री पंकज कुशवाहा, नगर प्रभारी संजय वर्मा ,महिला जिला संरक्षक मीरा तिवारी, जिला अध्यक्ष अर्चना कुशवाहा ,जिला महामंत्री वर्षा दुबे, जिला उपाध्यक्ष बबीता कुशवाहा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह कुशवाहा ,संतोष कुमार वर्मा, लल्लू वारसी, जिला प्रवक्ता इकरार अहमद , जिला कोषाध्यक्ष रजीत सिंह कुशवाहा , युवा जिला वरिष्ठउपाध्यक्ष विकास शाक्य ,नगर मंत्री मोहम्मद उवैस ,युवा जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार कुशवाहा, महिला जिला मंत्री रंजना सोनी ,नई मंडी अध्यक्ष सत्येंद्र कुशवाहा, प्रणव अग्रवाल ,संजय सिंह, शिवम शर्मा ,आकाश वर्मा, सत्यशील सोनी ,आदि व्यापारी उपस्थित रहे।




