bareillyuttar pradeshराष्ट्रीय

फीस वृद्धि के विरोध में सपा छात्र सभा के अभियान को सपा नेताओं का समर्थन

बरेली। बरेली कॉलेज में फीस वृद्धि के विरोध में समाजवादी छात्र सभा द्वारा चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान को समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भी समर्थन दिया। सपा नेताओं ने बरेली कॉलेज पहुंचकर छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया।
इस दौरान मनोहर पटेल, कदीर अहमद और प्रमोद सिंह बिष्ट समेत अन्य सपा नेता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि फीस में बढ़ोतरी से छात्रों और उनके अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। छात्र हित में फीस वृद्धि के निर्णय पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए।
सपा नेताओं ने छात्र सभा के आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए छात्रों की आवाज को मजबूती से उठाने की बात कही। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में छात्रों ने हस्ताक्षर कर फीस वृद्धि के विरोध में अपनी सहमति दर्ज कराई।

Related Articles

Back to top button