Crimelakimpur khiriuttar pradeshराष्ट्रीय

पहले बाइक से उड़ाया, फिर घर में घुसकर तांडव

पलिया में दबंगों का आतंक, मोहल्ले में दहशत

एक-दो नहीं, मोहल्ले के दर्जनों लोगों को बना चुके निशाना, पुलिस से गंभीर धाराओं में FIR की मांग

लखीमपुर खीरी।पलिया कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रंगरेजान-02 में दबंगों की दबंगई से पूरे मोहल्ले में भय का माहौल है। शराब के नशे में बाइक से टक्कर और विरोध करने पर घर में घुसकर पूरे परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया।

पीड़ित आनंद शाह पुत्र राजेंद्र गुप्ता ने कोतवाली पलिया को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित के अनुसार घटना 28 अगस्त 2026 शाम 7 बजे की है। उनका भतीजा अनेक गुप्ता पुत्र आलोक गुप्ता घर के बाहर खड़ा था। तभी मोहल्ले का ही नरेश गुप्ता पुत्र लाल बहादुर शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक से आया और अनेक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर से अनेक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जब अनेक ने विरोध किया तो नरेश गाली-गलौज और मारपीट पर उतर आया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग आए तो जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।

लाठी-डंडा और धारदार हथियारों से घर पर धावा

कुछ ही देर में नरेश गुप्ता अपने बेटों आर्यन गुप्ता, अंश गुप्ता, दो अन्य अज्ञात पुत्रों और साथियों के साथ लाठी-डंडा और धारदार हथियार लेकर आनंद शाह के घर में घुस आया और तांडव मचा दिया। घर में मौजूद आनंद, अनेक और महिलाओं को बेरहमी से पीटा।

पीड़ित का आरोप है कि हमले में अंदरूनी गंभीर चोटें आई हैं और आरोपियों ने महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की कर अभद्रता की, जिससे उनकी लज्जा भंग हुई। जाते-जाते पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित ने पुलिस से गृह अतिचार, बलवा, जानलेवा हमला, महिलाओं से अभद्रता और आर्म्स एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button