bareillyuttar pradeshराष्ट्रीय
जुलूस-ए-मोहम्मदी में अंजुमन के सदर का सम्मान
बरेली। पुराने शहर में निकाले गए जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान अंजुमन के सदर मोहतशम को तोहफा देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेता संजीव कुमार सक्सेना, ठाकुर प्रमोद सिंह बिष्ट और हैदर अली समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हैदर अली की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, जुलूस के दौरान अंजुमन के सदर मोहतशम को सम्मान स्वरूप तोहफा भेंट किया गया। इस अवसर पर राशिद खान, शारिक खान, जहीर खान, सैयद सैफ अली, सैयद शाने अली और सैयद साकिब समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। आयोजन के दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश भी दिया गया।




