वार्ड 44 बालाजी विहार ( ग्राम अर्थला ) में संगठन सृजन अभियान की विशाल बैठक सम्पन्न
AICC पर्यवेक्षक अशोक तंवर ने किया जनसंवाद
गाजियाबाद। वार्ड नंबर 44, बालाजी विहार में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत एक विशाल बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शादाब खान, महानगर सचिव एवं फैयाज़ आलम, वार्ड अध्यक्ष के द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में AICC पर्यवेक्षक एवं पूर्व सांसद श्री अशोक तंवर जी उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों से सीधे संवाद करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने का आह्वान किया।
अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस का संगठन उसकी सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ताओं की मेहनत, एकजुटता और जनता से निरंतर संवाद के माध्यम से संगठन को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने और उन्हें मजबूती से उठाने का आह्वान किया।
बैठक में महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव, महानगर उपाध्यक्ष सूर्यकांत, पूर्व जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी, प्रदेश सचिव चन्द्रपाल नीम अनुसूचित विभाग, महानगर सचिव सूरज कुमार, महानगर महासचिव अकरम कादरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नौशाद आलम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मो. जैनुल, प्रधान अख्तर खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में फिरोज आलम, मुन्ना भाई, श्याम सिंह, सुखबीर, उदयपाल, राजेश, वसीम, शेरखान, इकरार भाई, दीप सिंह, फ़ैशल, मो. केफ, अरबाज, समीर, हारून, इरशाद, जनूल, असलम, गूफ्रान, सरवर, गुड्डू, शाजिद सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देर रात तक उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल एवं मजबूत बनाया।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, आपसी एकजुटता बनाए रखने तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। विशाल बैठक ने वार्ड 44 में कांग्रेस संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की एकजुटता का मजबूत संदेश दिया।




