गाजियाबाद , एमपी फाउंडेशन के तत्वाधान मे गाजियाबाद स्थित हिंदी भवन में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘भारतम्’ का आयोजन हुआ । कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय कला, संगीत, नृत्य एवं संस्कृति की समृद्ध परंपरा को एक मंच पर प्रस्तुत करना है और अपनी सांस्कृतिक विरासत को जनता से रूबरू कराना था l
कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय सेना के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल एवं अति विशिष्ट सेवा मेडल (AVSM) से सम्मानित श्री विष्णु कांत चतुर्वेदी जी तथा आईटीबीपी के डीआईजी श्री अवनीन्द्र कुमार ने किया ।कार्यक्रम में देश के सुप्रसिद्ध कलाकार उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार से सम्मानित डॉ. रिंदाना रहस्या एवं डॉ. अविनाश कुमार द्वारा शास्त्रीय गायन, ध्रुव बेदी द्वारा सितार वादन तथा राकेश साईं बाबू के निर्देशन में भारत की विभिन्न नृत्य शैलियों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई ।कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने का संदेश दिया गया,एमपी फाउंडेशन ने कला एवं संस्कृति प्रेमियों, गणमान्य नागरिकों तथा गाजियाबाद के शहरवासियों से के लिया ये आयोजन किया कार्यक्रम का उपस्थित सभी लोगों ने जमकर आनंद उठाया और भारतीय कला को जाना,एमपी फाउंडेशन की अध्यक्ष नूपुर श्रीवास्तव ने कहा आगे भी हम देशभर में ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करेंगे l




