bijnorCrimeuttar pradeshराष्ट्रीय

एम्बुलेंस बाइक की टक्कर मे युवक की मौत

युवक की मौत से गांव मे छाया मातम 

धामपुर। क्षेत्र के फॉर लेन हाइवे पर शनिवार की देर रात बाइक ओर एम्बुलेंस की ज़बरदस्त भिड़न्त मे एक युवक की दर्दनाक मृत्यु हो गई। घटना से मृतक के परिजनों का रोरोकर बुरा हाल हे।
क्षेत्र के ग्राम बगदाद अंसार निवासी खुर्शीद अहमद के पुत्र मोहम्मद अशफ़ाक़ उम्र करीब 17 वर्ष शनिवार किसी काम से शेरकोट गया था। परिजनों ने बताया कि अशफ़ाक़ गांव मे कम्प्यूटर का काम करता था। जो कि वह देर रात बाईक से घर वापस लोट रहा था। जब वह धामपुर शेरकोट मार्ग स्थित राजपूताना के पास पहुंचा तो उसकी बाइक सामने से तेज़ गति से आ रही एम्बुलेंस से जा टकराई, हादसे मे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पुलिस ओर राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुँचाया। जहाँ डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्ज़े मे लेकर कर्रवाई शुरु कर दी। घटना के बाद गांव मे मातम छा गया। रविवार को देर शाम असर की नमाज़ के बाद ग़मगीन माहौल मे सपुर्दे खाक कर दिया गया। उधर कोतवाल रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन किसी तरहा की कानूनी कर्रवाई नही चाहते हे ओर ना ही किसी ने कोई तहरीर दी हे।

Related Articles

Back to top button