lakimpur khirilucknowuttar pradeshराष्ट्रीयलखनऊ

थाना खीरी पुलिस की भूमिका पर सवाल

8 दिन बाद भी नशे के अड्डे पर 'जीरो एक्शन'

लखीमपुर-खीरी। कस्बा खीरी टाउन में स्कूल से 20 मीटर दूर चल रहे नशे के अड्डे पर शिकायत के 8 दिन बाद भी थाना खीरी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

कस्बे के बुखारीटोला सब्जी मंडी में प्राथमिक विद्यालय खीरी टाउन प्रथम के ठीक सामने खुलेआम नशे का कारोबार चल रहा है। 16 अगस्त को पहली शिकायत पर खीरी पुलिस ने कहा- थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है। 4 दिन बाद फिर वही जवाब। 21 अगस्त को UP-112 ने कहा- प्रकरण वरिष्ठ अधिकारी को प्रेषित है। आज 24 अगस्त, 8वां दिन है, न छापा पड़ा, न NDPS में FIR हुई।

स्थानीय लोगों ने थाना खीरी पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बिना पुलिस की शह के कस्बे के बीचों-बीच स्कूल के सामने यह धंधा चल ही नहीं सकता। अभिभावकों ने अब DM खीरी और SP से सीधे हस्तक्षेप की मांग की है।

Related Articles

Back to top button