दिल्ली मेरठ रोड स्थित वरिष्ठ नागरिक दिवस पर लैंडक्राफ्ट
मेट्रो होम सोसाइटी में बुजुर्गों का सम्मान
मुरादनगर दिल्ली मेरठ रोड स्थित वरिष्ठ नागरिक दिवस पर लैंडक्राफ्ट मेट्रो होम सोसाइटी में बुजुर्गों का सम्मान
लैंडक्राफ्ट मेट्रो होम सोसाइटी में वरिष्ठ नागरिक दिवस बड़े सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सोसाइटी के अध्यक्ष अमित त्यागी ने वरिष्ठ नागरिकों को श्रीराम का पटका पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष अमित त्यागी ने वरिष्ठ नागरिकों के जीवन के अनुभवों और विचारों को सुना तथा उनके अनुभवों से सीख लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमारे बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके अनुभव युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का काम करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान राजू, शैलेश, अंशुल, ललित, दीपक, अमन, सनी, चिका, मनोज, अज्जू और वीरेंद्र सहित अन्य लोगों ने मिलकर सभी वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों ने भी अपने जीवन के अनुभव साझा किए। सभी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी सम्मान, एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं।
लैंडक्राफ्ट मेट्रो होम सोसाइटी में वरिष्ठ नागरिक दिवस का यह आयोजन बुजुर्गों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक सुंदर प्रयास रहा।




