Ghaziabaduttar pradeshराजनीतिराष्ट्रीय

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम सम्पन्न

गाजियाबाद: जिला एवं सत्र न्यायालय गाजियाबाद परिसर स्थित विकास भवन के सामने कैंटीन में आज कांग्रेस पार्टी की ओर से “संगठन सृजन अभियान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने पर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में श्री अशोक तंवर जी, पूर्व सांसद एवं AICC कोऑर्डिनेटर (राष्ट्रीय सचिव) की गरिमामय उपस्थिति रही। उनके साथ महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद के महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव, जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा, जिला अध्यक्ष विधि विभाग मनोज राय, एडवोकेट चन्द्रपाल, प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग, उपाध्यक्ष अमित बंटी, रवि शंकर सूर्या प्रदेश सचिव अनुसूचित विभाग, पूर्व जिला अध्यक्ष विनित त्यागी, उपाध्यक्ष स्माइल खान, सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट विक्रम सिंह, एडवोकेट रामकिशन, किरन, सौरभ बरनवाल, आशा नगर, मोनिका बागा, हर्ष सूर्या सहित अनेक कांग्रेस नेता, अधिवक्ता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए आपसी समन्वय, सक्रिय जनसंपर्क तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि मजबूत संगठन ही जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और जनता की आवाज को मजबूती प्रदान करने का आधार है।
इस अवसर पर अधिवक्ता साथियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन सृजन अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button