पुरानी पेंशन बहाली समेत कई मांगों को लेकर
प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी से लगाई गुहार
गाजियाबाद। अटेवा उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शिक्षकों और कर्मचारियों ने नवयुग मार्केट गाजियाबाद से जिला मुख्यालय गाजियाबाद तक ओपीएस तिरंगा यात्रा निकाली। इसके उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली, वर्षों से सेवारत शिक्षकों के लिए टीटीएट की अनिवार्यता समाप्त करने तथा सरकारी संस्थानों के निजीकरण पर रोक लगाने की मांग को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।
इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, नर्सेस संघ, टीएसईटी उत्तर प्रदेश, विशेष बीटीसी संघ, नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन, पीडब्ल्यूडी नियमित वर्क चार्ज कर्मचारी संघ, राजकीय नर्सरी संघ, उत्तर प्रदेश ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन और बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने अपना पूर्ण समर्थन दिया है। इस मौके पर इस दौरान मनीष कुमार शर्मा (जिलाध्यक्ष, अटेवा), एस पी सिंह (मंडल उपाध्यक्ष अटेवा), राम शेष वर्मा (जिला महामंत्री, अटेवा), प्रदीप कुमार चौहान (जिला कोषाध्यक्ष), अमित कुमार त्यागी (वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष), आरती वर्मा (जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ), मीनू शर्मा (जिला महामंत्री महिला प्रकोष्ठ), बलवान्य सिद्द्वीश्रमन्मिला), पूजा यादव (जिला उपाध्यक्ष), परमानंद पाठक (जिला प्रवक्ता) मनोज रुहेला (मीडिया प्रभारी) नरेंद्र शर्मा (जिला अध्यक्ष डीपीए), राजेश शर्मा (जिला अध्यक्ष पीडब्ल्यूई), अनुज त्यागी (महामंत्री पीडब्ल्यूई), हिना विक्टर (जिलाध्यक्ष नर्सिंग), प्रमोद बंसल (जिला सलाहकार अटेवा), अमरीश अंबालिया (जिला प्रवक्ता अटेवा), पारस गोस्वामी (ब्लॉक अध्यक्ष लोनी), अमिताभ पाण्डेय (महानगर अध्यक्ष), संजय चौधरी (ब्लॉक अध्यक्ष मुरादनगर), राजपाल यादव (ब्लॉक अध्यक्ष भोजपुर) एवं गीता ढींगरा (ब्लॉक अध्यक्ष राजनगर), सुभाष यादव (प्रभारी लोनी माध्यमिक), अनुराग यादव (एकजुट अध्यक्ष), हिमांशु गुप्ता (संयुक्त मंत्री), सहित कई प्रमुख पदाधिकारी और सैकड़ों शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।




