Ghaziabaduttar pradeshप्रशासनराष्ट्रीय

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई

किसान दिवस की जिला स्तरीय बैठक

गाजियाबाद। विकास भवन स्थित दुर्गावती देवी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ, प्रभारी उप कृषि निदेशक अमित कुमार के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी/प्रतिनिधि उपस्थित रहे। किसान दिवस में सर्वप्रथम जिला कृषि अधिकारी गाजियाबाद द्वारा गत किसान दिवस की शिकायतों की अनुपालन आख्या का विस्तृत ब्यौरा समस्त कृषकों के सम्मुख पढ़कर सुनाया गया। किसान दिवस की शिकायतों के निस्तारण पर कृषकों द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया। जिलाधिकारी ने रविन्द्र कुमार मांदड़ ने निर्देशित किया कि आगामी किसान दिवस में परियोजना निदेशक, या प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। मोरटा गांव में जल निकासी की व्यवस्था सुचारू करने के लिए नगर निगम एवं गाजियाबाद विकास प्राधिकरण को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। शाहपुर से पाईप लाईन तक टूटे हुए रास्ते के निस्तारण के लिए नगर निगम गाजियाबाद को अतिशीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि किसानों की शिकायतों को शीघ्रता एवं पूर्ण गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाएं, इस कार्य में लापरवाही बरतने वालों अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की अमल में लाई जायेगी। किसान दिवस की बैठक में सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहना अनिवार्य है, यदि ऐसा नहीं पाया जाता है तो सम्बंधित के खिलाफ भी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

Related Articles

Back to top button