महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर मनायी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती
गाजियाबाद। कंपनी बाग स्थित महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव के नेतृत्व में हर्षोल्लास से मनाई गई। इसके उपरांत महानगर बाद अध्यक्ष जगतार भट्टी का भी जन्मदिन सभी पदाधिकारी ने धूमधाम से मनाया। साथ ही इस महानगर अध्यक्ष ने नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग मोनू सूद का माला पहनकर स्वागत किया। कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष सूर्यकांत, कासिम प्रधान, युसूफ कुरैशी, संजय गोयल, बाबूराम शर्मा, वीके अग्निहोत्री, विनोद कुमार शर्मा, राखी चतुर्वेदी, इस्माइल खान, आरती जाटव, आशीष प्रेमी, आकांक्षा वर्मा, पवन शर्मा, मोनू सूद, हर्षवर्धन सूर्या, हरिराम भारद्धाज, विजय कुमार जाटव, सलीम अहमद, रवि शंकर सूर्या जगतार सिंह भट्टी, एड. चंद्रपाल, किरण शर्मा, अमित कुमार बंटी, सीमा शर्मा, राकेश कुमार, पुनीत लौ, अरुण कुमार गौतम, अमित शर्मा, एड. मोनिका बग्गा, नितिन, गोपाल भाटी, त्रिलोक सिंह, सीमा गौतम, ममता सिंह, लज्जा यादव आदि में उपस्थित रहे।




