आश्वासनों से सत्याग्रह समाप्त नहीं होगा
इटावा: जनपद इटावा के विकासखंड बढ़पुरा की ग्राम पंचायत शेखूपुरजखौली में रेलवे पुलिया में जल भराव के कारण बाधित आवागमन को खुलवाने के लिए रास्ता दो या मौत बैनर तले सत्याग्रह का आज आठवां दिन है। सत्याग्रह संयोजक दीपक राज ने कहा है कि पिछले दिन सपा सांसद माननीय जितेंद्र दोहरे द्वारा आश्वासन दिया गया था कि कल से काम शुरू हो जाएगा लेकिन काम की गति को देखते हुए कुछ संदेह पैदा हो रहा है इसलिए सत्याग्रह इन उबाऊ आश्वासनों से समाप्त नहीं होगा अर्थात कार्य तेजगति से होना चाहिए। धरने को समर्थन देने के लिए विवेक यादव भारती किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अपने कई साथियों के साथ धरने पर बैठे और उन्होंने आगे भी पूर्ण समर्थन देने का वादा किया। आप पार्टी के जिला अध्यक्ष संजीव भी अपने साथियों के साथ आए और उन्होंने भी धरने को तेज गति देने वादा किया। कांग्रेस प्रवक्ता प्रेरणा जुवेरी भी अपने साथियों के साथ आई और उन्होंने स्थल का निरीक्षण किया और स्थिति को बहुत ही गंभीर बताया। किसान सभा के प्रांतीय महासचिवकामरेड मुकुट सिंह जी भी अपने साथियों के साथ आए और धरना स्थल पर हमारा साथ दिया और यहां की स्थिति को बहुत ही दर्दनाक बताते हुए आश्वासन दिया कि हम लोग मिलकर इस स्थिति का सामना करेंगे। सत्याग्रह में भूख हड़ताल पर बैठी एक बार नाम बताओ रेखा श्रीदेवी पूनम सत्यवती सिद्ध श्री ने सामूहिक रूप से कहा कि जब तक हमें रास्ता नहीं मिल जाएगा हम भूख हड़ताल इसी तरह से करते रहेंगे हम आज बैठे हैं कल भी बैठेंगे जब जरूरत पड़ेगी जब तक रास्ता नहीं खुल जाता हम बराबर भूख हड़ताल के लिए तैयार रहेंगे। सीतांश्री, प्रियंका, लक्ष्मी, सीमा, सरला भूख हड़ताल पर बैठेंगी।




