अमरोहा सैद नगली पुलिस ने हरियाना गांव में हुई
चोरी की घटना का खुलासा किया दो आरोपियों को जेल भेजा
अमरोहा: हम आपको बता दें कि अमरोहा जनपद की सैद नंगली थाना क्षेत्र के गांव हरियाना में बीती 7 8 2026 को एक ही रात में तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था इस घटना का आज सैद नंगली थाना प्रभारी संजय प्रताप सिंह एवं उप निरीक्षक सत्येंद्र नागर कांस्टेबल सुमित त्यागी सागर देशवाल रोहित कुमार ने पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान सैद नंगली से ढक्का जाने वाले रास्ते पर कर्बला के पास से दो सदीग व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से पीली धातु के कुंडल एवं पांच हजार रुपए नगद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जप्त किए हैं पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेजा है आरोपी से जानकारी करने पर आरोपियों ने अपने नाम कुंवरपाल पुत्र कमल सिंह गांव तरारा थाना सैद नगली जनपद अमरोहा एवं महेंद्र पुत्र चंपत गांव तरारा थाना सैद नगली जनपद अमरोहा बताया है जबकि इनका एक साथी लोकेश पुत्र टेकचंद गांव तरारा अभी फरार है पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबीश रही है पूछताछ में आरोपियों ने गांव हरियाना में चोरी की घटना करने की बात कबूल की है आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने पीली धातु के एक जोड़ी कुंडल पांच हजार रुपए नगद बरामद करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा है




